APJ Abdul Kalam: गोरखपुर के लोग आज भी नहीं भूले वो दिन, जब मिसाइल मैन ने कहा था- 'हेलो फ्रेंड्स'

27 जुलाई 2015 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का निधन हो गया था लेकिन यह मिसाइल मैन आज भी गोरखपुर की यादों में जीवित है। आज की राजनीति देखकर लोग उन्हें जरूर याद करते हैं। कलाम साहब हमेशा ही अपना विशेष और सर्वश्रेष्ठ देने को कहते रहे चाहे वह कोई क्षेत्र क्यों ना हो। बता दें कि गोरखपुर में पूर्व राष्ट्रपति कलाम का आना दो बार हुआ लेकिन 10 फरवरी 2011 को सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, गोरखनाथ में बच्चों के संग हुए संवाद शायद ही किसी को भूला होगा।


Comments